हर व्यवस्था में हर समय सुधार की रहती है गुंजाइश : साहू 

आरपीएससी के 40वें अध्यक्ष के रूप में किया कार्यभार ग्रहण 

हर व्यवस्था में हर समय सुधार की रहती है गुंजाइश : साहू 
कम समय के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह सही है कि आयोग की कार्यप्रणाली को समझने में समय लगेगा और काम करने के लिए भी समय चाहिए।

अजमेर। राजस्थान पुलिस के मुखिया रहे उत्कल रंजन (यू.आर.) साहू ने गुरुवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग के 40वें मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण किया। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाशचंद मीणा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। सचिव रामनिवास मेहता ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजमेर पहुंचने पर आयोग अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआईजी ओमप्रकाश, एसपी वंदिता राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

परीक्षाओं व साक्षात्कारों का समयबद्ध आयोजन रहेगी: प्राथमिकता: साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व चुनौतीपूर्ण है। इसके निर्वहन का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। परीक्षाओं व साक्षात्कारों का समयबद्ध आयोजन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग की प्रक्रियाओं के संबंध में वर्तमान सदस्यों व अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आगामी कार्ययोजना निर्धारित की जाएगी। साहू ने कहा कि हर व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश हर वक्त रहती है। जो प्रक्रिया चल रही है, वह सही रूप से हो रही है। समस्या क्या है और हर समस्या के समाधान ढूंढने की जरूरत है। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं कि जो शत प्रतिशत सही हो। परीक्षा कराने में कई चीजों को गोपनीय रखना पडेÞगा, लेकिन इसका तरीका ऐसा होना चाहिए कि युवाओं को भरोसा हो।

कम समय के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह सही है कि आयोग की कार्यप्रणाली को समझने में समय लगेगा और काम करने के लिए भी समय चाहिए। लेकिन जो समय मिला है, उसमें बेस्ट करने का प्रयास किया जाएगा। साहू ने कहा कि कुछ लोग आरएएस-2024 के मुख्य परीक्षा की तारीख बदलने की डिमांड कर रहे है, यह जानकारी में भी है। लेकिन अभी ज्वॉइन किया है और जानकारी लेंगे, अभी कुछ कह नहीं सकता। पूर्व में कुछ लोगों ने पेपर लीक सहित अन्य कामों में गलत रास्ता अपनाया और उनकी जानकारी है। आगे की परीक्षाओं में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

गत वर्ष अगस्त से खाली हुआ था पद
गत वर्ष 1 अगस्त 2024 को आरपीएससी अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल खत्म हो गया था। मेंबर कैलाशचंद मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले 10 महीने से कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे ही काम चल रहा था। अब 10 महीने बाद फुल टाइम अध्यक्ष के पद पर साहू की नियुक्ति हुई है।

Read More पशु चराने गए किशोर की नृशंस हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

साहू एक साल रहेंगे अध्यक्ष 
आरपीएससी अध्यक्ष साहू की जन्मतिथि 20 जून 1964 है। अभी वे 61 साल के हैं। अगले साल जून तक उनका कार्यकाल रहेगा। अर्थात वे एक साल इस पद पर रहेंगे। मालूम हो कि आरपीएससी अध्यक्ष और मेंबर 62 साल तक की उम्र तक पद पर रह सकते हैं। 

Read More रिश्तों का खौफनाक अंत, दामाद और उसके पिता पर ससुर की हत्या का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर