पुल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप

डस्ट में किया जा रहा पुलिया निर्माण कार्य

पुल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप

पाटन गांव के रास्ते में बन रही दो नदियों की पुलियां।

देवरी। देवरी क्षेत्र के पाटन गांव में जाने के लिए बना रास्ता नदी में आए तेज बहाव के चलते पुलियाओं को बहा ले गया था। 3 साल बाद पुलियाओं का कार्य शुरू हुआ है। जिसमें भी सार्वजनिक निर्माण विभाग की  लापरवाही से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने घटिया निर्माण कार्य की जानकारी नहीं होने की बात कही। घटिया निर्माण कार्य होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।  ग्रामीणों के अनुसार पाटन गांव जाने के लिए दो पुलियों से होकर गुजरना पड़ता है। यह पुलिया 3 वर्ष पूर्व नदी में आए तेज बहाव के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। अब यह पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसमें सरिया, रेत की क्वालिटी सहित कई मापदंडों को दरकिनार करके अपने हिसाब से कार्य किया जा रहा है। 

निर्माण कार्य में रेत का नहीं था नामोनिशान
घटिया निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही हाडौती संचार की टीम मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो वहां पर रेत का नामोनिशान नहीं था।  सीमेंट की मात्रा भी सही नहीं डाली जा रही है। जिसके चलते अभी से डस्ट से झड़ रही है तो वहीं सरिया भी सही मात्रा में नहीं लगाया जा रहा। जिसके चलते यह है पुलिया जल्द ही टूटने की आशंका है। पानी निकासी के लिए सही दिशा में सीमेंट की पाइप नहीं लगाई जा रहे हैं। पानी की आवक तेज गति से होने के कारण फिर से किनारे से मिट्टी कटकर पुलिया क्षतिग्रस्त हो सकती है। यहां विभाग की ओर से ठेकेदार को सही दिशा निर्देश नहीं दिए जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को ध्यान देकर यह कार्य करना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी ना हो।

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण
पाटन गांव में चल रही पुलिया निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी से कार्य किया जा रहा है। यहां डस्ट में सीसी निर्माण कार्य से लेकर पिलर बनने का कार्य भी डस्ट में किया जा रहा है। वहां पर रेत का नामोनिशान नहीं मिला। विभाग द्वारा निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है फिर भी ऐसी लापरवाही विभाग कैसे कर रहा है। इससे साफ होता है कि विभाग की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है।  

अधिकारियों का नहीं है ध्यान
लंबे समय से ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्माण कार्य में किया जा रहे घटिया सामग्री की जानकारी तक नहीं है। ग्रामीणों ने भी घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने की बात बताई। 

Read More पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शोभाराम कुमावत की जयंती : कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि, पीसीसी मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन

यह पुलिया 3 वर्ष पूर्व नदी में आए तेज बहाव के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर अधिकारियों को अवगत कराया था। 
- परमल यादव, ग्रामीण। 

Read More जयपुर में बनेगा डेटा सेंटर, एआई स्किल से 10 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिग : अश्विनी वैष्णव

पुलिया निर्माण कार्य में डस्ट से कार्य किया जा रहा है। 
- गोलू यादव, ग्रामीण। 

Read More राजस्थान संपर्क पोर्टल : संवाद का बना विश्वसनीय मंच, हेल्पलाइन 181 के माध्यम से जनता की समस्याओं की नियमित सुनवाई

इस बात की जानकारी मुझे नहीं है कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों को पहुंचकर मामला दिखाया जाएगा। 
- हरिप्रसाद मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद...
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में
कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी
ट्रंप का ऐलान : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत और चीन पर भी पड़ सकता है असर
मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य
जितेन्द्र सिंह ने की विकसित भारत संवाद में हिस्सा लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा