युवक की हत्या के बाद चित्तौडग़ढ़ में तनाव

आठ लोगों को नामजद कर तीन को हिरासत में लिया

युवक की हत्या के बाद चित्तौडग़ढ़ में तनाव

राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ शहर में मंगलवार रात एक युवक की हत्या के बाद आज सुबह से पथराव, आगजनी आदि घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त हो गया। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन सोनी पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया जिसे उदयपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

चित्तौडग़ढ़ राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ शहर में मंगलवार रात एक युवक की हत्या के बाद बुधवार सुबह से पथराव, आगजनी आदि घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त हो गया। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन सोनी पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया जिसे उदयपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर शहर में आते ही देर रात बड़ी संख्या में लोग सुभाष चैक पर एकत्र हो गये और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और लोगों ने धरना प्रारम्भ कर दिया। मौके पर रात को ही सांसद चंद्रप्रकाया जोशी, विधायक चंद्रभान ङ्क्षसह आक्या एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक सहित कई लोग आ गये। सुबह होते ही शहर में आरोपियों के निवास क्षेत्र गांधीनगर कच्ची बस्ती की तरफ भीड़ निकल गई और वहां आपसी मारपीट के साथ एक ऑटो एवं थड़ी को आग के हवाले कर दिया गया जहां पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख जिले के सभी थानों सहित उदयपुर, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ से कई अनुभवी अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता बुलाया गया।

धरने पर लोग,पथराव की घटनाएं

Read More अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 

दोपहर बाद प्रशासन एवं लोगों के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और सभी पुन: धरने पर आ गये। सुभाष चौक के आसपास भी रूक रूककर पथराव की घटनाएं होने लगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि मामले में करीब आठ लोगों को नामजद कर तीन को हिरासत में लिया है, शहर में छोटी मोटी उपद्रव की घटनाएं हुई है जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया है। शहर में शान्ति बनी रहे इसके लिये जिले सहित आसपास के जिलों से पुलिस जाप्ता संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया।

इंटरनेट बंद

उन्होंने बताया कि माहौल तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है जिसके चलते न तो अभी शहर में इंटरनेट बंद किया गया है और न ही निषेधाज्ञा लगाई गई है। मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों एवं सांसद, विधायक के साथ प्रशासन की एक दौर की बातचीत हो गई है जिसमें मुआवजे एवं नौकरी की बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश