शावक को बचाने दौड़ी चली आई मादा लेपर्ड ‘जलेबी’

शावक को बचाने दौड़ी चली आई मादा लेपर्ड ‘जलेबी’

पहले किया संघर्ष, फिर लगे सुस्ताने

 जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व के जोन 3 के फर्स्ट वाटर प्वाइंट पर बुधवार को गजब का नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि शाम की सफारी के  दौरान करीब 6 बजे मेल लेपर्ड कजौड़ वाटर प्वाइंट के पास एक पेड़ के नीचे आकर रूका। इस दौरान उसे पेड़ के आसपास अन्य लेपर्ड की उपस्थिति का आभास हुआ। कजौड़ अचानक पेड़ के ऊपर चढ़ा, जहां अन्य लेपर्ड शावक बचने के लिए चढ़ा हुआ था। दोनों के बीच हल्का-फुल्का संघर्ष हुआ। इसके बाद शावक की मां जलेबी ने शावक को बचाने के लिए उस ओर दौड़ लगाकर कजौड़ का ध्यान बंटाने की कोशिश की, लेकिन कजौड़ की उससे लड़ाई हो गई। पर्यटकों ने अचानक हुई इस घटना का खूब लुत्फ उठाया। साथ ही इन फोटोज को धीरज कपूर ने दैनिक नवज्योति के साथ शेयर किया। हालांकि कुछ देर बार मेल लेपर्ड कजौड़ और जलेबी थोड़ी दूरी पर बैठे दिखे, लेकिन कुछ समय वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कजौड़ आगे बढ़ गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पूर्व चुनाव आयोग के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। 16 विधानसभा...
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
हीट स्ट्रोक से निपटने को जयपुर चिकित्सा विभाग सक्रिय, आइसोलेशन कॉर्नर और दवा व्यवस्था के निर्देश
चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा : मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन 'ड्राई डे' रखने का निर्देश, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हो सके सुनिश्चित
ईरान-अमेरिका वार्ता टूटने की संभावना के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज की किया जब्त
गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक : 26 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 78,520 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन