दुकान का शटर तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी, आदर्श नगर पुलिस ने 3 घंटे में दो आरोपियों को पकड़ा

दो नाबालिग भी किए गए निरुद्ध

दुकान का शटर तोड़कर 75 हजार रुपये चोरी, आदर्श नगर पुलिस ने 3 घंटे में दो आरोपियों को पकड़ा
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर 70-75 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली। साथ ही मामले में दो बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर 70-75 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को सुनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे पेपर वाले ने दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी किरायेदार को दी। सूचना मिलने पर दुकान पहुंचकर देखा तो चोरों ने सब्बल से शटर का सेंटर लॉक तोड़कर उसे साइड से उठा दिया था। इसके बाद साइड का लॉक भी तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले सहित अन्य स्थानों पर रखी करीब 70-75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

रिपोर्ट पर आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर रोहन छेड़वाल (22) और हेमराज धानका उर्फ कालू (19) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दुकान का शटर तोड़कर चुराई गई पूरी नकदी बरामद कर ली है। कार्रवाई थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने में कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव की विशेष भूमिका रही।

Read More एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद