ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान जोरदार ब्लास्ट : हादसे में मैनेजर सहित एक मजदूर की मौत, एक कर्मचारी की हालत नाजुक 

प्लांट में करीब आधा दर्जन लोग मौजूद

ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान जोरदार ब्लास्ट : हादसे में मैनेजर सहित एक मजदूर की मौत, एक कर्मचारी की हालत नाजुक 

विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में शनिवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्लांट मैनेजर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में शनिवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्लांट मैनेजर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब पौने आठ बजे रोड नंबर 16 करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 क्षेत्र में स्थित विल्सन क्रायो गैस ऑक्सीजन प्लांट की है। रिफिलिंग के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। उस समय प्लांट में करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे।

विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में झारखंड निवासी मजदूर मुन्ना राय और प्लांट मैनेजर मुरलीपुरा निवासी विनोद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं झारखंड के बोकारो निवासी कर्मचारी शिबू उर्फ अनुवा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। डीसीपी हनुमान मीना ने बताया कि रिफिलिंग के दौरान हुए इस ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्लांट पर लगा टीनशेड उड़ गया और दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक जांच में प्लांट का संचालन संतोष गुप्ता द्वारा किया जाना सामने आया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल की तस्वीरों पर राज्य सरकार को घेरा। संसाधनों की कमी को संवेदनहीनता...
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल