बास बदनपुरा स्थित एक गोदाम पर की कार्रवाई : एक लाख का जुर्माना, शहर में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने पर सख्त एक्शन
कचरा फेंकते कैमरे में आये निगम ने भेजे चालान
शहर को साफ एवं स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। निगम के अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बास बदनपुरा क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर जांच कार्रवाई की गई।
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। निगम के अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बास बदनपुरा क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर जांच कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर गोदाम मालिक राहुल शर्मा, निवासी पंजाबी कॉलोनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
कचरा फेंकते कैमरे में आये निगम ने भेजे चालान
निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि बाजारों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है और कैमरों में कैद व्यक्तियों पर जुर्माना वसूल करने के लिए उनके घरों पर चालान भेजे जा रहे है। गुरुवार को चांदपोल, गणगौरी बाजार और त्रिपोलिया बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और आमजन सड़क पर कचरा फैलाते हुए लोगों को कैमरों में ट्रेस कर कुल 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
ई-रिक्शे में लाई जा रही 120 किलो प्लास्टिक जब्त
अतिरिक्तआयुक्त ने बताया कि ई-रिक्शा में अवैध रूप से ले जाई जा रही 120 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।

Comment List