अमेरिका की पहली पसंद राजस्थान पर्यटन, वर्ष-2024 तक भारत में कुल 9657003 विदेशी पर्यटकों का आगमन  

विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की

अमेरिका की पहली पसंद राजस्थान पर्यटन,  वर्ष-2024 तक भारत में कुल 9657003 विदेशी पर्यटकों का आगमन   

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) व यूनाइटेड किंगडम( यूके) सहित यूरोपिय देशों को राजस्थान पर्यटन खासा पंसद है

जयपुर। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) व यूनाइटेड किंगडम( यूके) सहित यूरोपिय देशों को राजस्थान पर्यटन खासा पंसद है। राजस्थान में विदेशी पर्यटक यात्राओं में यूएसए व यूके क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान पर्यटन की विविधता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से लगातार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल वर्ष-2024 तक भारत में कुल 9657003 ( छियानवे लाख सतावन हज़ार तीन) विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसमें से 2072407 ( बीस लाख बहत्तर हजार चार सौ सात) विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की। विदेशी पर्यटक यात्राओं की यह संख्या राजस्थान पर्यटन की अहमियत इसलिए भी दर्शाती है क्योंकि वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष-2024 में प्रदेश विदेशी यात्राओं में 21.92 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई साथ ही वर्ष-2025 की पहले तीन महीने में 788735 ( सात लाख अठहत्तर हजार सात सौ पैतीस) विदेशी यात्राएं हो चुकी हैं। राजस्थान पर्यटन की विविधता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से लगातार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

विदेशी पर्यटक यात्राओं के प्रमुख तीस देशों की बात करें तो यूएसए व यूके बाद तकरीबन दस से अधिक यूरोपिय देशों से पर्यटक लगातार राजस्थान का रुख कर रहें हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विदेशों में आयोजित होने वाले  ट्रेवल मार्ट व फेयर्स में भागीदारी का ही परिणाम है कि राजस्थान मे विदेशी पर्यटक यात्राओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एण्ड फ्रेंच ट्रेवल मार्ट (IFTM), टॉप रेसा, पेरिस फ्रान्स, टूरिज्म एक्सपो(JATA), जापान, वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट(WTM) लंदन, यूके,  स्पेन में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल ट्रेवल फेयर (FITUR) या बर्लिन में आयोजित किया जाने वाले इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स बर्लिन (ITB) कुछ ऐसे ट्रेवल मार्ट व फेयर हैं जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश के लिए विदेशी पर्यटक यात्राओं को सुनिश्चित करते हैं। दलीप सिंह राठौड़ ने आगे कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग इन  अन्तरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश की होटल एसोसिएशन्स, ट्रेवल व टूअर ऑफरेटर्स एसोसिएशन्स व अन्य स्टेक होल्डर्स की भागीदारी को सुनिश्चित करता है, जिससे प्रदेश में विदेशी पर्यटन यात्राओं में वृद्धि हो साथ ही प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़े।  

संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया की प्रदेश में राजस्थान में होने वाली विदेशी पर्यटक यात्राओं के प्रमुख तीस देशों की बात करें तो यूएसए व यूके बाद तकरीबन दस से अधिक यूरोपिय देशों से पर्यटक लगातार राजस्थान का रुख कर रहें हैं, इस कारण से विदेशों में आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट्स व फेयर्स में प्रदेश पर्यटन की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रमुख दस देश जहां से पर्यटकों ने किया राजस्थान का रुख 
    वर्ष    -        2022        2023         2024    
1    यूएसए        64891     135275    157817
2    यूकेः            29532        96394        128994
3    फ्रांसः            34999        97157        125469
4    इटलीः            14886        56388        77868
5    जर्मनी            18303        60220        77797
6     ऑस्ट्रेलिया         15841        48140        68283
7     स्पेन            17420        41552        45344
8    आयरलैंड        5239        20609        26779
9    कनाडा            7918        18437        25834
10    जापान        4659        16229        25748     

Read More प्रवासी राजस्थानी भाइयों को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : राज्य में भी लगाएँ उद्योग, सरकार देगी पूर्ण सहयोग

प्रमुख देश जिन्हें पसंद है राजस्थान पर्यटनः 
यूरोपः- यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, रशियन फेडरेशन। 
उत्तरी अमेरिकाः यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको। 
दक्षिण अमेरिकाः- ब्राज़ील, अर्जेंटीना। 
ऑस्ट्रेलियाः- ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड। 
अफ्रीकाः- दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस। 
एशियाः- बांग्लादेश, इज़राइल, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ईरान, चीन, सिंगापुर, जापान।

Read More प्रवासी राजस्थानी दिवस : राज्यपाल बागड़े ने कार्यक्रम को बताया प्रवासियों से जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण मंच, कहा- ऐसे आयोजनों से न सिर्फ आपसी संवाद बढ़ता है, बल्कि राज्य की संस्कृति और परंपराओं से प्रवासियों का गहरा जुड़ाव भी होता है मजबूत

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश