548 पदों पर लाइब्रेरियन की भर्ती, उम्मीदवार कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

22 और 23 नवंबर को परीक्षा आयोजित

548 पदों पर लाइब्रेरियन की भर्ती, उम्मीदवार कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
बोर्ड के आलोक राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे आवेदन करते समय पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से आवेदन फॉर्म भरें।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 2 हजार 756 पदों के लिए वाहन चालक की भर्ती निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें 2 हजार 602 पद नॉन-टीएसपी और 154 पद टीएसपी के लिए निर्धारित हैं। बोर्ड वाहन चालक भर्ती परीक्षा 22 और 23 नवंबर को आयोजित करेगी। परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन और परीक्षा सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को सटीक और सत्य जानकारी भरनी होगी। किसी भी प्रकार की गलत सूचना या दस्तावेजों में मिसमैच होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जाएगी। बोर्ड के आलोक राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे आवेदन करते समय पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से आवेदन फॉर्म भरें। कोई गलत सूचना न भरें, मिसमैच केसेज में नुकसान हो सकता है। अनुभव पत्रों की भी गहन जांच की जाएगी। 

548 पदों पर लाइब्रेरियन की भर्ती निकली 
बोर्ड 548 पदों पर लाइब्रेरियन की भर्ती निकाली है। आवेदन फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे। कोई गलत सूचना न भरें, मिसमैच केसेज में नुकसान हो सकता है। बोर्ड ने पशु पचिर भर्ती में 499 पद जोड़े हैं। अब इस परीक्षा के माध्यम से कुल 6 हजार 433 पदों पर नियुक्ति होगी। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय