हेरिटेज और मिनिएचर आर्ट की झलक : कलाकारों को मिलेगा मंच, पर्यटक उठाएंगे लुत्फ
हवामहल में सजेगा रंगों का संसार
जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल में 27 से 30 मार्च तक विशेष पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन। इस आयोजन को लेकर स्मारक के प्रथम चौक में तैयारियां जोर-शोर से चल रही। जानकारी के अनुसार, एग्जीबिशन में विभिन्न कलाकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग्स प्रदर्शित।
जयपुर। जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल में 27 से 30 मार्च तक विशेष पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर स्मारक के प्रथम चौक में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, एग्जीबिशन में विभिन्न कलाकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी।
इन कलाकृतियों में प्रकृति की सुंदरता, विरासत की झलक, रंग-बिरंगे फूलों की विविधता और पारंपरिक मिनिएचर पेंटिंग्स मुख्य आकर्षण होंगी। आयोजकों का कहना है कि इस एग्जीबिशन का उद्देश्य कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला को आमजन और पर्यटकों तक पहुंचा सकें।

Comment List