अशोक गहलोत ने कसा केंद्र सरकार पर तंज, कहा- महिला आरक्षण की आड़ में लाया बिल संदेह के घेरे में

लोकतंत्र और नए मतदाताओं के साथ अन्याय

अशोक गहलोत ने कसा केंद्र सरकार पर तंज, कहा- महिला आरक्षण की आड़ में लाया बिल संदेह के घेरे में
गहलोत ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण विधेयक मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण के लिए पहल करते हुए यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास करवाया था।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण विधेयक मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण के लिए पहल करते हुए यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास करवाया था। परन्तु महिला आरक्षण की आड़ में एनडीए सरकार जिस तरह आनन-फानन में 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, वह स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा करता है। आखिर ऐसी कौन सी आपात स्थिति है कि चुनावों के बीच इतनी जल्दबाज़ी दिखाई जा रही है? क्या यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन नहीं है।

जब नई जनगणना का कार्य जारी है, तो 2011 के पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन का विचार करना लोकतंत्र और नए मतदाताओं के साथ अन्याय होगा। यह बेवजह ही उत्तर और दक्षिण भारत के बीच खाई पैदा करने का प्रयास है। सर्वदलीय बैठक की बजाय विपक्षी दलों से अलग-अलग बात करना, बिना व्यापक चर्चा और राज्यों को विश्वास में लिए इतना संवेदनशील कदम उठाना अनुचित है। एकतरफा निर्णय लेना और विपक्ष की राय न लेना इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है। लोकतंत्र आम सहमति से चलता है, मनमर्जी से नहीं। सरकार को पहले सभी पक्षों से विधिवत परामर्श करना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणा, नवाचार और जनभागीदारी का...
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली
ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली