प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा कार्यवाही, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों और बजट अनुदानों पर अहम चर्चा आज

वन विभाग से जुड़े विषयों पर सदन में सवाल-जवाब

प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा कार्यवाही, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों और बजट अनुदानों पर अहम चर्चा आज

राज्य विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ प्रारंभ। आज के प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न शामिल। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभागों से जुड़े विषयों पर सदन में सवाल-जवाब।

जयपुर। राज्य विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ प्रारंभ होगी। आज के प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से संबंधित विभागों—चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी तथा वन विभाग—से जुड़े विषयों पर सदन में सवाल-जवाब होंगे।

ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा:

सदन में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

विधायक सुभाष गर्ग भरतपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विधायक शिखा मील बजट घोषणा 2025-26 के तहत चौमूं स्थित कचोलिया रोड पर गंदे पानी एवं कीचड़ निकासी के लिए नाला निर्माण के संबंध में सार्वजनिक निर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।
विधायक फूल सिंह मीणा उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में Hindustan Zinc Limited की जावर माइंस द्वारा लगाए गए वृक्षों की जांच एवं खनन अपशिष्ट से प्रभावित पारिस्थितिकी तंत्र के मुद्दे पर खान एवं पेट्रोलियम मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विधायक राजेंद्र पारीक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाजौर के खेल मैदान के संबंध में बिना विद्यालय विकास समिति की सहमति अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Read More 21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र

वार्षिक प्रतिवेदन और ऑडिट रिपोर्ट सदन की मेज पर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का प्रतिवेदन सदन में रखेंगी। मंत्री गौतम कुमार दक विभिन्न सहकारी संस्थाओं के वार्षिक प्रतिवेदन, लेखे और अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इनमें राजस्थान राज्य सहकारी मुद्रणालय लिमिटेड, तिलम संघ, राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक, राज्य सहकारी बैंक, राजस्थान अरबन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन, राज्य सहकारी आवासन संघ, राज्य सहकारी संघ तथा राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड की ऑडिट रिपोर्ट शामिल हैं।

Read More ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

 जनलेखा समिति की रिपोर्टें पेश: समिति के सभापति टीकाराम जूली जनलेखा समिति के प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। इनमें CAG की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायती राज, श्रम, ग्रामीण विकास, वाणिज्य कर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित रिपोर्टें शामिल हैं।

Read More अशोक गहलोत ने कसा केंद्र सरकार पर तंज, कहा- महिला आरक्षण की आड़ में लाया बिल संदेह के घेरे में

सदन में याचिकाएं भी प्रस्तुत: विधायक अमित चाचाण नोहर में पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने के संबंध में दो याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।
विधायक अर्जुन भीलवाड़ा जिले में स्वास्थ्य केंद्रों के क्रमोन्नयन, आयुष्मान मॉडल सीएचसी में रूपांतरण तथा खारिया मीठापुर से भीलवाड़ा शहर के बाहर तक 12 किलोमीटर लंबे दो-लेन बाईपास निर्माण के संबंध में तीन याचिकाएं लगाएंगे।

बजट 2026-27 पर चर्चा बजट 2026-27 की दूसरी अवस्था में अनुदान की मांगों पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगें पारित की जाएंगी।
 
विधायी कार्य: सदन में आज विधायी कार्य भी होंगे। राजस्थान विनियोग संख्या-दो विधेयक 2026 को प्रभारी gमंत्री दीया कुमारी सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगी। इस प्रकार आज का दिन प्रश्नकाल, जनहित मुद्दों पर चर्चा, प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण, याचिकाओं और बजट अनुदानों पर विचार-विमर्श के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल