परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश

नए नियमों और तकनीकों से अपडेट

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ऐसे संकेत मिले। सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि कुछ आरटीओ ट्रांसफर-पोस्टिंग के सिलसिले में जयपुर आ रहे थे।

जयपुर। परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं है। मंगलवार को प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में ऐसे संकेत मिले। सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि कुछ आरटीओ ट्रांसफर-पोस्टिंग के सिलसिले में जयपुर आ रहे थे। इस पर परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग का समय भी अब निकल चुका है, इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्य पर ध्यान दें और सड़क सुरक्षा अभियान को प्राथमिकता दें। बैठक में 8 से 28 जुलाई तक चल रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा की गई।

अधिकारियों को स्पीड गवर्नर, रिफ्लेक्टिव टेप और वाहनों में अनाधिकृत बॉडी अल्टरेशन के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चित्तौड़गढ़ और बीकानेर रीजन में अपेक्षाकृत कम कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन सुधारने को कहा गया। अधिकारियों को राजस्व अर्जन के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि 17 जुलाई को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है, इसलिए सभी अधिकारियों के पास प्रदर्शन सुधारने के लिए दो दिन का समय है। उन्होंने परिवहन निरीक्षकों, डीटीओ और आरटीओ के लिए आईएएस-आरएएस अधिकारियों की तर्ज पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू करने का सुझाव भी दिया, ताकि वे नए नियमों और तकनीकों से अपडेट रह सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक