पुराना मोबाइल खरीदने से पहले करें केवाईएम से जांच, नहीं तो हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी जारी

पुराना मोबाइल खरीदने से पहले करें केवाईएम से जांच, नहीं तो हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार
साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को मोबाइल खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि नया या पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसकी वैधता, चोरी अथवा ब्लैकलिस्ट होने की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। इसके लिए केंद्रीय दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल की केवाईएम सेवा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध।

जयपुर। साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को मोबाइल खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि नया या पुराना (सेकण्ड हैंड) मोबाइल खरीदने से पहले उसकी वैधता, चोरी अथवा ब्लैकलिस्ट होने की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। इसके लिए केंद्रीय दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल की केवाईएम (नो योर मोबाइल) सेवा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि कई बार लोग बिना सत्यापन के सेकण्ड हैंड मोबाइल खरीद लेते हैं, जो बाद में चोरी का, ब्लैकलिस्टेड या क्लोन पाया जाता है। ऐसे मामलों में आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

केवाईएम सेवा से क्या जानकारी मिलेगी 
 मोबाइल का ब्रांड और मॉडल वही है या नहीं, जो विके्रता बता रहा है।
 मोबाइल असली है या क्लोन (नकली)।
 मोबाइल चोरी, गुमशुदा या ब्लॉक तो नहीं है।

ऐसे करें मोबाइल का सत्यापन
मोबाइल का आईएमईआई नंबर जानने के लिए अपने फोन से *#06# डायल करें। इसके बाद निम्न में से किसी भी माध्यम से सत्यापन किया जा सकता है।
एसएमएस के माध्यम से
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें, केवाईएम स्पेस आईएमईआई नम्बर और इसे 14422 पर भेज दें। कुछ ही क्षणों में मोबाइल का स्टेटस एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

केवाईएम मोबाइल ऐप के माध्यम से
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से केवाईएम-नो योर मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। ऐप में आईएमईआई नंबर दर्ज करें अथवा मोबाइल बॉक्स पर मौजूद बारकोड को स्कैन कर जानकारी प्राप्त करें।

Read More मां ने बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों की मौत

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से
सीईआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईएमईआई वेरीफिकेशन विकल्प में मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज कर उसका स्टेटस जांचा जा सकता है। 

Read More रनवे पर विमान हादसे की स्थिति का मॉक ड्रिल, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बचाव अभियान का अभ्यास

Post Comment

Comment List

Latest News

कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर...
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 
सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा
"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए