जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अन्य वारदातों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच

जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पश्चिम पुलिस ने खोराबीसल, करधनी और कालवाड़ थाना क्षेत्रों में हुई एक दर्जन से अधिक नकबजनी और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने खोराबीसल, करधनी और कालवाड़ थाना क्षेत्रों में हुई एक दर्जन से अधिक नकबजनी और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के अनुसार, 17 मार्च 2026 को खोराबीसल थाना क्षेत्र में एक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों पर नजर रखी गई और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। आरोपी कैसे आए पकड़ में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों—रुद्राक्ष मिश्रा उर्फ गोविंद और देव प्रताप सिंह उर्फ देव—को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने करधनी और कालवाड़ क्षेत्रों में कई वारदातें करना स्वीकार किया। भारी मात्रा में माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: सोने-चांदी के आभूषण 2,74,607 नकद चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी एक्टिवा बरामद की है। आरोपी करधनी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर परिवार से दूर रहते थे। दिन में सूने मकानों की रेकी करते और रात में ताले तोड़कर चोरी करते थे। चोरी का सामान मकान की फॉल्स सीलिंग में छुपाकर रखते थे और आसपास के लोगों को ऑनलाइन बिजनेस करने का झांसा देते थे। पुलिस जांच जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य वारदातों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश