अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी इमीग्रेशन मुहर; पासपोर्ट पर स्टांपिंग रहेगी जारी

ई-बोर्डिंग पास और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी इमीग्रेशन मुहर; पासपोर्ट पर स्टांपिंग रहेगी जारी
अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए आज से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है। केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन की मुहर (स्टांपिंग) लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन प्रक्रिया को तेज, सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है।

जयपुर। इंटरनेशनल हवाई यात्रियों के लिए आज से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमीग्रेशन स्टांपिंग नहीं की जाएगी। रात 12 बजे के बाद संचालित होने वाली फ्लाइट्स से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब इमीग्रेशन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों के बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे यात्रियों की प्रक्रिया में लगने वाला अतिरिक्त समय कम होगा और एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन क्लीयरेंस की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

हालांकि, यात्रियों के पासपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टांपिंग की व्यवस्था यथावत रहेगी। यानी पासपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारी की ओर से की जाने वाली आवश्यक स्टांपिंग पहले की तरह जारी रहेगी। बदलाव केवल बोर्डिंग पास पर की जाने वाली स्टांपिंग को लेकर किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस