ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका

ग्लव्स और कपड़ा बरामद

ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
ICICI बैंक का ATM तोड़ने की बड़ी वारदात को समय रहते विफल। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली और गाजियाबाद निवासी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार। आरोपियों ने यूट्यूब देखकर ATM तोड़ने का तरीका सीखा था और चोरी की बाइक से जयपुर आकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

जयपुर। जयपुर पश्चिम जिले के मुरलीपुरा थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए ICICI बैंक का ATM तोड़ने की बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली और गाजियाबाद निवासी दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूट्यूब देखकर ATM तोड़ने का तरीका सीखा था और चोरी की बाइक से जयपुर आकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथौड़ा, लोहे की छिन्नी, ग्लव्स और कपड़ा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण, आईपीएस ने बताया कि 13 मई 2026 की रात मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित ICICI बैंक के ATM को दो संदिग्ध युवक तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। ATM मशीन में छेड़छाड़ होते ही सायरन बज उठा, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी ATM तोड़ने में सफल नहीं हो सके और बड़ी वारदात टल गई। घटना के बाद ICICI बैंक के मैनेजर मनीष शर्मा की रिपोर्ट पर मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के सुपरविजन में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरिल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। CCTV फुटेज से खुला राज पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियां दिखाई दीं, जिनका मूवमेंट देशप्रेम नगर की सुनसान जगह की ओर पाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार