फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता : दोनों ईनामी बदमाश रवि मेहरा व राहुल टांटिया गिरफ्तार, पहाड़ियों में घेराबंदी कर दबोचे

आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा

फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता : दोनों ईनामी बदमाश रवि मेहरा व राहुल टांटिया गिरफ्तार, पहाड़ियों में घेराबंदी कर दबोचे

ब्रह्मपुरी पुलिस ने गंगापोल कोली बस्ती में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य ईनामी आरोपी रवि मेहरा और राहुल वर्मा उर्फ टांटिया को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दस्तयाब कर लिया।

जयपुर। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गंगापोल कोली बस्ती में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य ईनामी आरोपी रवि मेहरा और राहुल वर्मा उर्फ टांटिया को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दस्तयाब कर लिया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि दिनांक 19 जनवरी 2026 को परिवादी श्री रतन लाल (63 वर्ष), निवासी कोली मौहल्ला, गंगापोल ने थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसी दिन रात करीब 9 बजे आरोपी रवि मेहरा अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और परिवादी के पुत्र राधामोहन उर्फ बबलू पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली राधामोहन की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया। इस रिपोर्ट पर टीम ने शाम को पुलिस ने कूकस के पास खुराड़ गांव की पहाड़ियों में घेराबंदी कर दोनों ईनामी आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी पुलिस से बचने के लिए पहाड़ी, फिसलनयुक्त और ढलाननुमा रास्तों से भागने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान गिरने से दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत पुलिस टीम द्वारा एसएमएस अस्पताल जयपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे अनुसंधान किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि मेहरा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी का ईनामी बदमाश है, सुभाष चौक थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी है तथा पुलिस थाना सोडाला जयपुर में भी मारपीट के एक प्रकरण में वांछित है। वहीं दूसरा आरोपी राहुल टांटिया पूर्व में दिल्ली के तिहाड़ जेल में साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। इस प्रकरण में फायरिंग की वारदात में मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने एवं रुपये देकर सहायता करने वाले एक अन्य अभियुक्त विकास प्रजापत (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, जयपुर को पुलिस द्वारा पहले ही दिनांक 23 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान