भाजपा में निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन शुरू, 29 अगस्त से पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की तैयारी; सीएम भी पहुचें

हर वार्ड पर मंथन के टिकट तय होंगे

भाजपा में निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन शुरू, 29 अगस्त से पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की तैयारी; सीएम भी पहुचें
राजस्थान में निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में संभागवार चर्चा कर वार्डवार पैनल तैयार किए जा रहे हैं। 29 अगस्त से उम्मीदवारों के नाम घोषित होना संभावित है।

जयपुर। भाजपा में निकाय के चेहरे फाइनल करने के लिए गुरुवार से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बैठके संभागवार हो रही है। जिसमें संभाग की सभी वार्डों के पैनल पर चर्चा होगी और टिकट फाइनल होंगे। बैठकों में भाग लेने सीएम भजनलाल शर्मा भी भाजपा ऑफिस पहुंच गए है। आज अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग की बैठक होगी।  वहीं 28 अगस्त को भरतपुर, कोटा और 29 अगस्त को जोधपुर व जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।

इन बैठकों में संभाग प्रभारी, संभाग सह प्रभारी, निगम चुनाव प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी 2024, विधायक और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी 2023  उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिन वार्डों में।गुटबाजी या असमंजस या खींचतान दिखेगी, उन वार्डो में भाजपा संभाग प्रभारी को ही टिकट अपने स्तर पर तय करने का अधिकार देगी। जानकारी के अनुसार भाजपा 29 अगस्त से निकायों के पार्षद उम्मीदवार घोषित करना शुरू कर देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय