शेरगढ़ अभयारण्य में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान, वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा- लोहे की फेसिंग लगाई गई, दुबारा कोई कब्जा नहीं
काम पूर्ण होने पर कोई अतिक्रमण नहीं
राजस्थान विधानसभा में शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की भूमि पर अतिक्रमण प्रकरण का मुद्दा गूंजा। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने यह उठाया मुद्दा। विधायक ने मंत्री से पूछा कि दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की भूमि पर अतिक्रमण प्रकरण का मुद्दा गूंजा। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने यह मुद्दा उठाया। विधायक ने मंत्री से पूछा कि दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई। विधायक ने स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग भी उठाई। वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाए गए। दुबारा कोई कब्जा नहीं हुआ।
लोहे की फेसिंग लगाई गई है। काम पूर्ण होने पर कोई अतिक्रमण नहीं हो पाएगा। कृषि के नाम पर अतिक्रमण होता है। विशेष अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 18:28:44
लोकभवन में शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस...

Comment List