वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने पर प्रदेशभर में मनेगा उत्सव : एसएमएस स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, 50 हजार लोग गाएंगे राष्ट्रगीत

तैयारियों को लेकर रूप-रेखा तैयार

वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने पर प्रदेशभर में मनेगा उत्सव : एसएमएस स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, 50 हजार लोग गाएंगे राष्ट्रगीत
भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में भाजपा कई कार्यक्रमों का अयोजन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश के बाद प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने रविवार को प्रदेश स्तरीय एवं संभाग स्तरीय टीमों का गठन किया। प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी को कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रेम सिंह बनवासा और प्रीति शर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। सैनी ने बताया कि 7 नवंबर को एसएमएस स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा।

जयपुर। भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में भाजपा कई कार्यक्रमों का अयोजन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश के बाद प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने रविवार को प्रदेश स्तरीय एवं संभाग स्तरीय टीमों का गठन किया। प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी को कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रेम सिंह बनवासा और प्रीति शर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। सैनी ने बताया कि 7 नवंबर को एसएमएस स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें 50 हजार से अधिक लोग एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेंगे। इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर आयोजन तैयारियों पर चर्चा भी की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में तैयारियों को लेकर रूप-रेखा तैयार की गई।

अभियान के तहत संभाग, जिला, नगरीय निकाय, पंचायत राज संस्थान, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल एवं पुलिस थानों सहित राज्यभर में कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं संगठन स्तर पर 150 स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। इसके अलावा वंदे मातरम आधारित प्रदर्शनी, सोशल मीडिया जनजागरण अभियान एवं राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। संभाग स्तरीय टोली में जयपुर संभाग रघुनाथ नरेडी, भरतपुर संभाग भानू प्रताप सिंह, जोधपुर संभाग महेंद्र बोहरा, अजमेर संभाग अजीत मेहता, बीकानेर संभाग महावीर रांका और उदयपुर संभाग में कमलेश पुरोहित को संयोजक बनाया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद