जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी में अव्यवस्था
जयपुर। निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी बस्सी के असीथीरिया रिसॉर्ट में की, लेकिन वहां अव्यवस्था फैल गई। देर रात तक प्रत्याशी कमरे और भोजन के लिए भटकते रहे। कई महिला प्रत्याशियों के साथ बच्चे भी थे, उन्हें ज्यादा परेशानी हुई। मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू आदि के प्रत्याशी नाराज होकर घर लौट गए। कुछ तो बीच रास्ते से ही वापस मुड़ गए।
सूत्रों के अनुसार रिसॉर्ट में अलवर के प्रत्याशी भी होने से कमरे कम पड़ गए। भोजन पर्याप्त नहीं मिला। बाउंसरों से नोंकझोक भी हुई। सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कमरों की कमी बताई। विधायक अमीन कागजी ने कहा कि अव्यवस्था नहीं, यह रणनीति है। फिलहाल हवा महल, किशनपोल आदि के ही प्रत्याशी बचे हैं। वंही, नगर निगम चुनाव परिणाम सोमवार को आएंगे,जिसके बाद आगामी राजनीतिक भविष्य तय होगा।

Comment List