मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों संग किया संवाद, प्रदेश विकास के लिए किया आह्वान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों संग किया संवाद, प्रदेश विकास के लिए किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोटा-भरतपुर संभाग के भाजपा सांसदों, विधायकों तथा लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों के साथ संवाद किया

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोटा-भरतपुर संभाग के भाजपा सांसदों, विधायकों तथा लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ‘विकसित राजस्थान - 2047’ की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नए आयाम देने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से कार्य करना होगा।

उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि बजट घोषणाओं की प्रगति एवं क्रियान्विति को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि इनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सांसदों और विधायकों से सुझाव भी लिए और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनप्रतिनिधियों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर प्रदेश में विकास की गति तेज करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विमर्श हुआ और सभी ने सामूहिक प्रयासों से राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें