एबीवीपी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा
सकारात्मक परिवर्तन लाने में एबीवीपी का योगदान अत्यंत सराहनीय
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 'ज्ञान, शील और एकता' के पवित्र मंत्र के साथ एबीवीपी राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक और संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, छात्र हितों के संरक्षण तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एबीवीपी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
उन्होंने संगठन द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद ने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भविष्य में भी युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और नेतृत्व के मूल्यों का निरंतर संवर्धन करती रहेगी तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी।

Comment List