मुख्यमंत्री का वन टू वन संगठन संवाद : बजट पर कार्यकर्ताओं से मंथन आज से, प्रमुख घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा

बीकानेर और जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री का वन टू वन संगठन संवाद : बजट पर कार्यकर्ताओं से मंथन आज से, प्रमुख घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा

भजनलाल शर्मा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘वन टू वन संगठन संवाद’ कार्यक्रम के तहत बजट पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर 16 एवं 18 फरवरी को आयोजित होने वाले इन संवाद कार्यक्रमों में संभागवार प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

जयपुर। भजनलाल शर्मा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘वन टू वन संगठन संवाद’ कार्यक्रम के तहत बजट पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर 16 एवं 18 फरवरी को आयोजित होने वाले इन संवाद कार्यक्रमों में संभागवार प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और अशोक परनामी, धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार लखावत तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। संभाग एवं जिलों के अनुसार तैयार की गई बजट की सरल पुस्तक का वितरण भी किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लेंगे और इस बात पर रणनीति बनाई जाएगी कि बजट का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। सोमवार को बीकानेर और जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम तय है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में भाजपा की ओर से बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा चुकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत