शहर कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली और जन जागरण अभियान, भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी के संयुक्त नेतृत्व में यह आयोजन हुआ

शहर कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली और जन जागरण अभियान, भाजपा पर बोला हमला

जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कलेक्ट्री सर्किल पर संविधान बचाओ अभियान और राहुल गांधी की सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कार्यक्रम किया

जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कलेक्ट्री सर्किल पर संविधान बचाओ अभियान और राहुल गांधी की सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कार्यक्रम किया। जिला समन्वयक पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड के मुख्य आतिथ्य एवं जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी के संयुक्त नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश खंडेलवाल जयपुर संभाग प्रभारी, रफीक खान विधायक, अमीन कागजी विधायक, गंगा देवी पूर्व विधायक, अर्चना शर्मा मालवीय नगर विधानसभा प्रत्याशी, पुष्पेंद्र भारद्वाज, सीताराम नेहरू जयपुर महासचिव, शैलेश भार्गव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है उसके बाद भी उनकी विधानसभा की सदस्य समाप्त नहीं की है। आज संविधान खतरे में है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरेशी के बारे कहा गया कि वो आतंकवादियों को बहन है निंदनीय है। राहुल गांधी ने कहा था कि जातिगत जनगणना करवानी पड़ेगी, अगर आप नहीं करवाओगे तो कांग्रेस सरकार कराएगी, लेकिन राहुल गांधी के संघर्ष के सामने भाजपा को झुकना पड़ा। अगर हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहेंगे तो आगामी नगर निगम चुनावों में भी हमारी जीत होगी। हवामहल विधानसभा बालमुकुंद आचार्य द्वारा तिरंगे यात्रा के दौरान तिरंगे से पसीने पूछकर तिरंगे का अपमान किया है उन्हें सब भ्रांतियों से निकलकर  माफी मांगनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई