जयपुर सहित कई जिलों में आज फिर छाए बादल : अलवर में बारिश के साथ गिरे ओले, बर्फीली हवाओं का जोर हुआ तेज

जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

जयपुर सहित कई जिलों में आज फिर छाए बादल : अलवर में बारिश के साथ गिरे ओले, बर्फीली हवाओं का जोर हुआ तेज

प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है और तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गए हैं। वहीं राजस्थान में बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा छाया।

जयपुर। प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे और शीतलहर के कारण सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है और तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गए हैं। वहीं राजस्थान में बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा छाया है। राजधानी जयपुर में भी बादलों की लुका छिपी हो रही है। इसके कारण विजिबिलिटी कम है। उदयपुर के गोगुंदा का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। खेतों पर बर्फ की चादर बिछ गई। जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई।

अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश (मावठ) हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। सर्दी के चलते 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज शुक्रवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी है। वहीं, 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी और शीतलहर का असर रहेगा। इधर रेगिस्तानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। गुरुवार को जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक