सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे भाजपा ऑफिस : हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई
-बैरवा, परनामी, चतुर्वेदी, राठौड़ सहित एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित बड़े नेता रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संदर्भ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संदर्भ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़ सहित बड़े नेता उपस्थिति रहे।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलता है उनकी मनु स्थिति का इसी से पता चलता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश भर में लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रवाहित करना है देश के बंटवारे के दंश को आमजन को बताना है। कहा कि देश में मोदी की सरकार बनने के बाद भारत में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। दुनिया के कई देश अब भारत के पीछे खड़े हैं । भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सभी अभियानों के दौरान बूथ स्तर तक इसकी रचना करें और उसके बाद जनता के बीच जाकर काम करें क्योंकि पार्टी की ताकत हमारा कार्य करता ही है।
मंच से परनामी ने बताया कि भाजपा प्रदेशभर में 10 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, तथा 15 अगस्त की शाम को ध्वज को ससम्मान उतारने की प्रक्रिया का पालन करेंगे। अभियान को लेकर भाजपा की ओर से प्रदेश स्तरीय टोलियों का गठन किया गया है। कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी, टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comment List