कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा : 49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा : 49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर

पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 49.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजस्थान में अब यह सिलेंडर 1719.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा।

जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 49.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजस्थान में अब यह सिलेंडर 1719.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि यह इस साल दूसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में 5 रुपये और दिसंबर में 10 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं इस साल जून में 69.50 रुपये, मई में 19 रुपये और अप्रैल में 31.50 रुपये की राहत दी गई थी। फरवरी में 13.50 रुपये और मार्च में 26 रुपये की बढ़ोतरी हुई। घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर 856.50 रुपये में ही मिल रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल