कांग्रेस जल्दी बनाएगी दस हजार बीएलए : शेष नगर कार्यकारिणी भी होंगी घोषित, गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा- राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति

सदन से सड़क तक सरकार को घेरेंगे

कांग्रेस जल्दी बनाएगी दस हजार बीएलए : शेष नगर कार्यकारिणी भी होंगी घोषित, गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा- राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शेष नियुक्तियों को इसी महीने में पूरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने शेष नियुक्तियों को लेकर तैयारी तेज कर दी है और आगामी दिनों में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा इन सूचियों को जारी करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल 2025 संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने पर निर्भर रहा।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शेष नियुक्तियों को इसी महीने में पूरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने शेष नियुक्तियों को लेकर तैयारी तेज कर दी है और आगामी दिनों में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा इन सूचियों को जारी करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल 2025 संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने पर निर्भर रहा। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। 

कुछ नगर निकायों की कार्यकारिणी शेष हैं, जिन्हें आगामी दो-चार दिनों में जारी कर देंगे। कांग्रेस का प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक संगठन का काम पूरा हो चुका है। हमने पहले 52 हजार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैयार कर दिए थे, लेकिन अब चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले दस हजार बूथ और बनाए हैं, ऐसे में हम अगले  एक सप्ताह में दस हजार बीएलए भी तैयार करके सूची चुनाव आयोग को सौंपेंगे। 

सदन से सड़क तक सरकार को घेरेंगे
डोटासरा ने कहा कि निकाय-पंचायत चुनाव नहीं कराने से लोग परेशान हैं। कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा को पटखनी देगी। इन चुनावों में देरी की वजह से गांव और शहरों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। गांव के विकास के लिए केन्द्र सरकार से भी तीन हजार करोड़ रुपए की राशि नहीं मिल पा रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार का वातावरण बना हुआ है, जिसे हमारे कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक एक्सपोज करेंगे। सरकार ने हमारी सरकार की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है, जिस कारण हम विधानसभा में भी सरकार को घेरेंगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी