जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 91 और 102 में कांग्रेस की जीत, वार्ड 101 में भाजपा ने बेहद करीबी मुकाबले में बाजी मारी

वार्ड 91, 101 और 102 के नतीजे घोषित

जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 91 और 102 में कांग्रेस की जीत, वार्ड 101 में भाजपा ने बेहद करीबी मुकाबले में बाजी मारी
जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों में कई वार्डों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। वार्ड 91 में कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम मेहरा ने भाजपा के विनोद यादव को 568 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 101 में भाजपा के रविशंकर ने कांग्रेस के दुर्गेश यादव को 76 वोटों से मात दी और वार्ड 102 में कांग्रेस की शीला गुर्जर विजयी रहीं।

जयपुर। नगर निगम चुनाव के नतीजों में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड नंबर 91 में कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम मेहरा ने भाजपा उम्मीदवार विनोद यादव को 568 मतों के स्पष्ट अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 101 में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वहीं वार्ड नंबर 92 से भाजपा की शीला शर्मा ने जीत दर्ज की।

यहां भाजपा प्रत्याशी रविशंकर ने कांग्रेस के दुर्गेश यादव को महज 76 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। उधर, वार्ड नंबर 102 में कांग्रेस प्रत्याशी शीला गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। इन परिणामों के साथ दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

आतंकी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे इस्तेमाल, बच्चे निशाने पर आतंकी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे इस्तेमाल, बच्चे निशाने पर
संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद विरोधी समिति की रिपोर्ट में चेतावनी दी कि आतंकी संगठन युवाओं और बच्चों को प्रभावित करने...
जयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर, वार्ड 91 से सीताराम मेहरा और 101 से रविशंकर जीते
नगर निगम चुनाव : अब तक की मतगणना में भाजपा 32 और कांग्रेस 23 पर जीती, 2 सीट पर निर्दलीय विजयी
10:30 बजे तक नतीजों का ऐलान नहीं, रुझानों को लेकर परेशान रहे समर्थक
भाजपा के जीते पार्षद बाड़बंदी से एक साथ आएंगे मतगणना केंद्र , फिर लेंगे सर्टिफिकेट 
सम्मेलन के समापन अवसर पर बोले पीएम, कहा- ‘ब्रिक्स’ सम्मेलन में लिए फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत