श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर टेम्पो आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत

हादसे के शिकार सभी महाराष्ट्र के परभणी जिले के

श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर टेम्पो आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत
महाराष्ट्र से खाटूश्यामजी धाम म्दर्शन के लिए निकला परिवार सुबह जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार। जानकारी के अनुसार चौमूं क्षेत्र के हनुमान पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो क्रूजर आगे चल रहे ट्रक से टकराई। टक्कर लगते ही क्रूजर सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट में घुस गई।

चौमू। महाराष्ट्र से खाटूश्यामजी धाम म्दर्शन के लिए निकला परिवार बुधवार सुबह जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार चौमूं क्षेत्र के हनुमान पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो क्रूजर आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। टक्कर लगते ही क्रूजर सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, सड़क पर चारों तरफ  खून बिखर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ श्रद्धालु वाहन के अंदर फं स गए थे। कई लोगों को बाहर निकालने के लिए वाहन के हिस्से काटने पड़े। चौमूं थानाधिकारी हरबेंद्र सिंह के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। महाराष्ट्र के परभणी जिले से श्रद्धालु टेम्पो क्रूजर में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरानर क्रूजर टेम्पो आगे चल रहे ट्रक भिड़ गई। हादसे के बाद क्रूजर वाहन बेकाबू होकर दूसरी गाड़ियों से टकराता हुआ सड़क किनारे बने रेस्टोरेंट में जा घुसा। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक द्वारा अचानक यू-टर्न लेना माना जा रहा है। 

हादसे में इनकी हुई मौत और घायल
हादसे में शालू बाई (75, मेघा) (40) और आदेश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों महाराष्ट्र के परभणी जिले के गंगाखेड़ इलाके के हरंगुल गांव के निवासी थे। वहीं हादसे में  गीता देवधर (22), गायत्री देवधर( 22), खुशी जावड़े (18),अंकिता (11),
रितेश (22), षिकेश (21), शकुंतला (75), सुनीता (54), यशोदा (44) घायल हो गए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप