कम दृश्यता के कारण उदयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विमान की लैंडिंग में भी देरी

कम दृश्यता के कारण उदयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट

उदयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कम दृश्यता के चलते विमानों की लैंडिंग में भारी परेशानी देखने को मिली। जयपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की जयपुर–उदयपुर फ्लाइट सुबह 6:55 बजे जयपुर से रवाना हुई थी, जिसे सुबह 7:55 बजे उदयपुर में लैंड होना था, लेकिन खराब दृश्यता के कारण विमान उदयपुर में उतर नहीं सका।

जयपुर। उदयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कम दृश्यता के चलते विमानों की लैंडिंग में भारी परेशानी देखने को मिली। जयपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की जयपुर–उदयपुर फ्लाइट सुबह 6:55 बजे जयपुर से रवाना हुई थी, जिसे सुबह 7:55 बजे उदयपुर में लैंड होना था, लेकिन खराब दृश्यता के कारण विमान उदयपुर में उतर नहीं सका। इसके बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। अहमदाबाद से यह फ्लाइट बाद में सुबह करीब 11:30 बजे उदयपुर पहुंची। इस तरह यात्रियों को लगभग साढ़े चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

उदयपुर जाने वाली कुल पांच फ्लाइट्स को आज अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो की दिल्ली से उदयपुर आने वाली फ्लाइट, एयर इंडिया की मुंबई–उदयपुर फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली–उदयपुर फ्लाइट और इंडिगो की मुंबई–उदयपुर फ्लाइट शामिल हैं। लगातार डायवर्जन के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों में असुविधा और नाराजगी देखने को मिली। इसी बीच उदयपुर एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विमान की लैंडिंग में भी देरी हुई। दिल्ली से सेना के विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री का विमान करीब 20 मिनट तक आसमान में होल्ड पर रहा। हालांकि, बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट