शून्यकाल में विधायकों ने उठाए स्थानीय मुद्दे : सरकार से कार्यवाही की मांग, विधायक अशोक कोठारी बोले- रिक्त पड़े सफाई कर्मियों की भर्ती की उठाई मांग

पीलीबंगा सहित तीन स्थानों पर खातेदारी समस्या का उल्लेख

शून्यकाल में विधायकों ने उठाए स्थानीय मुद्दे : सरकार से कार्यवाही की मांग, विधायक अशोक कोठारी बोले- रिक्त पड़े सफाई कर्मियों की भर्ती की उठाई मांग

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में कई विधायकों ने स्थानीय मुद्दे उठाते हुए सरकार से कार्यवाही की मांग की। विधायक अशोक कोठारी ने सफाई कर्मियों की भर्ती का मामला उठाया। उन्होंने भीलवाड़ा में रिक्त पड़े सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग उठाई।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में कई विधायकों ने स्थानीय मुद्दे उठाते हुए सरकार से कार्यवाही की मांग की।
विधायक अशोक कोठारी ने सफाई कर्मियों की भर्ती का मामला उठाया। उन्होंने भीलवाड़ा में रिक्त पड़े सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग उठाई। किसानों को भूमि की खातेदारी प्रदान करने की मांग के लिए विधायक विनोद कुमार ने 295 के तहत सदन का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने पीलीबंगा सहित तीन स्थानों पर खातेदारी समस्या का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों का नाम 30-40 साल से जमाबंदी में नाम दर्ज है, राशि भी जमा करवाई गई, लेकिन खातेदारी अधिकार नहीं दिए गए। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने मकराना में अपराध घटनाओं का मामला उठाते हुए कहा कि मकराना के तत्कालीन सीआई सुरेश सोनी और कास्टेबल लतीफ खा की ओर से थाने में माफिया गिरी चल रही थी। दलालों की पुलिस की मिली भगत होती थी। गैसावत ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग रखी।

विधायक रफीक खान ने कहा कि जयपुर के प्रताप नगर में सेक्टर 8 में बुजुर्ग के शव कब्रिस्तान में दफनाने के मामले को लेकर बड़ा विवाद हो गया। तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह कब्रिस्तान दशकों को पुराना है। कानून व्यवस्था की आड़ में प्रशासन में एक ही पक्ष की बात सुनी। इस मामले में तुरंत जांच की जाए ताकि भविष्य में इस तरह का मामले की पुनरावृति ना हो। विधायक दीनदयाल बैरवा ने दौसा क्षेत्र में आवारा गायों और सांडों का मामला उठाया। शून्य काल में दीनदयाल बैरवा ने कहा कि उनके क्षेत्र में आवारा गायों और सांडों के कारण किसान परेशान हैं। ये खेत में घुसकर सारी फसल को चौपट कर देते हैं। इनको रोकने के लिए गौशाला खोली जाए और इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह