केंद्रीय मापदंड पूरा करने पर जहाजपुर में खुलेगा एकलव्य मॉडल स्कूल, विधानसभा में विद्यालय की स्थापना से जुड़ा सवाल उठा
50 हजार की आबादी और बीस फीसदी आबादी पर बनता है स्कूल
विधायक गोपीचंद मीणा ने सोमवार को विधानसभा में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से जुड़ा सवाल उठाया।
जयपुर। विधायक गोपीचंद मीणा ने सोमवार को विधानसभा में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से जुड़ा सवाल उठाया। प्रश्नकाल में इस पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जवाब देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सदस्य का चिंता करना वाजिब है, क्योंकि एकलव्य मॉडर्न स्कूल एक अच्छी क्वालिटी के स्कूल होते हैं।
वह होने चाहिए तो वहां का जनजाति का बच्चा अच्छी क्वालिटी की शिक्षा ले सके। जहाजपुर में जनसंख्या तो कवर करती है, लेकिन प्रतिशत होना चाहिए, जो केंद्र का जो मापदंड है एकलव्य मॉडर्न स्कूल खोलने का उसके नियम बने हुए हैं। 50 हजार की आबादी और बीस फीसदी आबादी पर स्कूल बनता है, तभी एकलव्य स्कूल खुलता है। इसको लेकर इस बारे में केंद्र को अवगत करवाएंगे।

Comment List