निर्वाचन आयोग ने पर्वतारोही नीरज चौधरी को राजस्थान स्टेट इलेक्शन आइकॉन किया घोषित

नई पीढ़ी को आगे लाने के उद्देश्य की प्राप्ति में करेंगे सहयोग

निर्वाचन आयोग ने पर्वतारोही नीरज चौधरी को राजस्थान स्टेट इलेक्शन आइकॉन किया घोषित
चौधरी ने इस पर महाजन का आभार जताया और विभाग की जागरूकता गतिविधियों में पूरा सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

जयपुर। राजस्थान के ख्यातनाम पर्वतारोही और जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज चौधरी को निर्वाचन विभाग, राजस्थान का स्टेट आइकॉन घोषित किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चौधरी को स्टेट आइकॉन घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने चौधरी को इस आशय का प्रमाण-पत्र सौंपा। महाजन ने बताया कि चौधरी निर्वाचन विभाग की संचालित की जाने वाले विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों में स्टेट आइकॉन के रूप में भागीदारी करेंगे। वह विभाग को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए नई पीढ़ी को आगे लाने के उद्देश्य की प्राप्ति में सहयोग करेंगे।

इसके लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाली जागरूकता गतिविधियों में शामिल होंगे। महाजन ने चौधरी को राज्य और देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि विभाग ने नीरज चौधरी के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात खिलाड़ियों एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता को स्टेट आइकॉन बनाया है। चौधरी ने इस पर महाजन का आभार जताया और विभाग की जागरूकता गतिविधियों में पूरा सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज