मन की बात में देश की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों पर जोर : विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है कार्यक्रम, भजनलाल ने कहा- विकास में जनभागीदारी को करता है मजबूत

यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है

मन की बात में देश की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों पर जोर : विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है  कार्यक्रम, भजनलाल ने कहा-  विकास में जनभागीदारी को करता है मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में इस कार्यक्रम को सुना और कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, बीटिंग रिट्रीट के संगीत की वेव्स ओटीटी पर उपलब्धता, कच्छ के रण में फ्लेमिंगो पक्षियों का संरक्षण, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में ‘गज मित्र’ पहल, छत्तीसगढ़ में काले हिरण, रेगिस्तानी क्षेत्रों में गोडावण संरक्षण तथा नॉर्थ-ईस्ट में बैम्बू सेक्टर की सफलता जैसे विषयों का उल्लेख किया।

इसके साथ ही उन्होंने नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया के अभिलेख, यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, डिजिटल जनगणना अभियान और देश के विभिन्न राज्यों में बन रही चीज (चीज़/पनीर उत्पाद) का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती का उल्लेख करते हुए देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है और देश के विकास में जनभागीदारी को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल