Weather Update : प्रदेश में आज भी कई जिलों में छाए बादल, शाम तक बारिश के आसार

अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी

Weather Update : प्रदेश में आज भी कई जिलों में छाए बादल, शाम तक बारिश के आसार

प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बादल छाए। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम में ठंडक घुल गई। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक भागों में बारिश दर्ज।

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बादल छाए रहे। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम में ठंडक घुल गई है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक भागों में बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, जयपुर में 45mm दर्ज की गई।

वहीं आज दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा। आज कोटा, भरतपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है 9 अप्रैल से राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है आंधी बारिश के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति