जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार
जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सोमवार को भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली, जब जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली, जब जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना हुई। इंडिगो एयरलाइन की यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरती है, लेकिन सोमवार को यह नर्धिारित समय पर रवाना नहीं हो सकी।
फ्लाइट करीब 50 मिनट की देरी से सुबह 10:35 बजे तक रवाना हो पाई। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट लेट होने से खासतौर पर उन यात्रियों को अधिक दक्कित हुई, जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट या जरूरी काम नर्धिारित समय पर थे। एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई। लगातार फ्लाइट्स के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

Comment List