पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बेचैनी क्यों

सरकार को कांग्रेस से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बेचैनी क्यों
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक और ओएमआर घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से भाजपा घबरा रही है और युवाओं के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। गहलोत ने ओएमआर घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से भाजपा को बेचैनी क्यों है? युवाओं के भविष्य पर जवाब देने की बजाय भाजपा झूठे आंकड़े गढ़ रही है। गहलोत ने कहा कि 2013-18 के भाजपा शासन में 12 पेपर लीक हुए, लेकिन न कोई कठोर कानून बना और न ही बड़ी कार्रवाई हुई। उल्टा पेपर लीक माफिया को बढ़ावा मिला। वहीं कांग्रेस सरकार ने 2022 में देश का सबसे सख्त कानून बनाया, जिसमें आजीवन कारावास, संपत्ति जब्ती और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान किया। राजस्थान ऐसा पहला राज्य बना।

उन्होंने दावा किया कि आरपीएससी के सदस्य सहित माफियाओं पर बिना बख्शे कार्रवाई की गई, बुलडोजर चलाए गए, परीक्षाएं रद्द कर नई परीक्षाएं करवाईं और युवाओं को नौकरियां दी गईं। गहलोत ने पूछा, आरएसएस बी की ओएमआर शीट बदलने वाले घोटाले में एसओजी ने तकनीकी प्रमुख को गिरफ्तार किया, फिर भी भाजपा सरकार चुप क्यों है? उन्होंने मांग की कि भाजपा ओएमआर घोटाले की निष्पक्ष जांच कब करवाएगी? छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली सरकार को कांग्रेस से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था