17 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगी सरकार, 19 फरवरी तक विधानसभा का कार्यकाल तय
विभिन्न विभागों की अनुदान की मांगों पर चर्चा
राजस्थान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) ने सदन के कामकाज का कार्यक्रम 19 फरवरी तक तय कर दिया है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सदन में बीएसी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) ने सदन के कामकाज का कार्यक्रम 19 फरवरी तक तय कर दिया है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सदन में बीएसी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12, 13, 16 और 17 फरवरी तक बजट पर विस्तृत बहस होगी। वहीं 14 और 15 फरवरी को विधानसभा की छुट्टी रहेगी। बजट पर चल रही चर्चा का जवाब 17 फरवरी को डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी देंगी। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को सदन में विभिन्न विभागों की अनुदान की मांगों पर चर्चा कर उन्हें पारित कराया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List