जयपुर में बढ़ते डॉग अटैक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन से मांगा जवाब
प्रशासन को इस दिशा में ठोस नीति बनानी चाहिए
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजधानी जयपुर में आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजधानी जयपुर में आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। हाईकोर्ट की खंडपीठ, मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति मनीष शर्मा ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए नगर निकायों से पूछा है कि सड़कों पर घूम रहे इन कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
अदालत ने कहा कि केवल बंध्याकरण ही समाधान नहीं है, और प्रशासन को इस दिशा में ठोस नीति बनानी चाहिए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि आखिर ऐसे कौन से स्थान हैं जहां इन कुत्तों को रखा जाता है? न्यायालय का कहना था कि जरूरी है कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और साथ ही जानवरों के कल्याण की दिशा में भी संवेदनशीलता दिखाई जाए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Apr 2026 18:29:51
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...

Comment List