जेकेके की ‘आओ एक्टिंग करें’ कार्यशाला में प्रतिभागी सीख रहे अभिनय से लेकर नेपथ्य प्रबंधन तक के हुनर
दो माह की यह कार्यशाला 25 अगस्त तक आयोजित
जवाहर कला केंद्र में रंग साधना थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित ‘आओ एक्टिंग करें’ कार्यशाला में प्रतिभागी रंगमंच की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे। वरिष्ठ रंगकर्मी उन्हें संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, शारीरिक अभिव्यक्ति, मंच पर आत्मविश्वास, पात्र निर्माण और आवाज के प्रभावी उपयोग की तकनीक सिखा रहे।
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में रंग साधना थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित ‘आओ एक्टिंग करें’ कार्यशाला में प्रतिभागी रंगमंच की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी उन्हें संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, शारीरिक अभिव्यक्ति, मंच पर आत्मविश्वास, पात्र निर्माण और आवाज के प्रभावी उपयोग की तकनीक सिखा रहे हैं।
साथ ही प्रकाश व्यवस्था, संगीत एवं ध्वनि संयोजन, नेपथ्य प्रबंधन और नाट्य प्रस्तुति की संपूर्ण प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। टीवी, रेडियो और रंगमंच निर्देशक विवेक माथुर तथा लेखक-अभिनेता बिजेंद्र सिंह अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों की अभिनय क्षमता को निखार रहे हैं। दो माह की यह कार्यशाला 25 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jul 2026 16:45:35
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...

Comment List