झालाना में 150 टन क्षमता वाले आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ, कचरा प्रबंधन होगा और अधिक प्रभावी

शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद

झालाना में 150 टन क्षमता वाले आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ, कचरा प्रबंधन होगा और अधिक प्रभावी
शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झालाना स्थित 150 टन प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्टेशन का लोकार्पण। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त तथा निगम के अन्य उपायुक्त भी मौजूद।

जयपुर। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झालाना स्थित 150 टन प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का बुधवार को शुभारंभ किया गया। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त तथा निगम के अन्य उपायुक्त भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मालवीय नगर जोन के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के लिए झालाना में 100 टन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन संचालित है।

बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब 150 टन क्षमता वाला नया आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन शुरू किया गया है, जिससे कचरे के संग्रहण, संपीड़न और परिवहन की प्रक्रिया अधिक तेज और व्यवस्थित होगी। यह ट्रांसफर स्टेशन बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर विकसित किया गया है। इसके अंतर्गत सभी सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्य संबंधित कंपनी द्वारा किए गए हैं। स्टेशन में तीन रिफ्यूज कॉम्पेक्शन यूनिट, पांच हुक लोडर वाहन और सात कंटेनरों की व्यवस्था की गई है। इस आधुनिक सुविधा से मालवीय नगर क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की दक्षता बढ़ेगी, परिवहन लागत में कमी आएगी तथा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग