जयपुर से जोधपुर की इंडिगो फ्लाइट रद्द, दोपहर तक हो सकती है रवाना
12:50 बजे तक जोधपुर के लिए रवाना
इस देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई, वहीं एयरलाइन का कहना है कि वे जल्द से जल्द उड़ान सेवा बहाल करने के प्रयास में लगे हैं।
जयपुर। जयपुर से जोधपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रवाना होनी थी, लेकिन विमान उपलब्ध न होने के कारण उड़ान रद्द हो गई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, अब अहमदाबाद से आने वाले एक अन्य विमान को जोधपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
संभावना है कि यह फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे तक जोधपुर के लिए रवाना हो सकेगी। इस देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई, वहीं एयरलाइन का कहना है कि वे जल्द से जल्द उड़ान सेवा बहाल करने के प्रयास में लगे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Apr 2025 17:58:44
प्रदेश में गर्मी का असर और भी तेज हो गया है।
Comment List