जयकारों से गूंजा जयपुर: 61वीं लक्खी पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिग्गी कल्याणजी के लिए हजारों भक्त रवाना

ताड़केश्वर मंदिर में ध्वज पूजन के बाद गूंजे जयकारे

जयकारों से गूंजा जयपुर: 61वीं लक्खी पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डिग्गी कल्याणजी के लिए हजारों भक्त रवाना
जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर से डिग्गी कल्याणजी के लिए 61वीं लक्खी पदयात्रा रवाना हुई। संतों और जन प्रतिनिधियों ने केसरिया ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। हजारों श्रद्धालु चौड़ा रास्ता और टोंक रोड होते हुए भजन-कीर्तन और झांकियों के साथ डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुए, जबकि जगह-जगह भंडारों की व्यवस्था की गई।

जयपुर। जयपुर से डिग्गी कल्याणजी के लिए रवाना हुई 61वीं लक्खी पदयात्रा के दौरान। श्री डिग्गीपुरी कल्याण लक्खी पदयात्रा समिति, जयपुर के तत्वावधान में निकाली गई 61वीं की लक्खी पदयात्रा को गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज, त्रिवेणी पीठाधीश्वर रामरिछपालदास महाराज, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, डिग्गी के ठाकुर रामप्रताप सिंह ने ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज पूजन के बाद केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। संघ के अध्यक्ष एवं यात्रा के संयोजक श्रीजी शर्मा जैसे ही मुख्य ध्वज ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर से बाहर लेेकर आए तो श्रद्धालुओं ने बडी ही जोश भरे उमंग के साथ जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु चौड़ा रास्ता, जेएलएन मार्ग और टोंक रोड होते हुए डिग्गी कल्याणजी के दर्शन के लिए पैदल निकल पड़े। पदयात्रियों के कारण चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया श्रद्धालुओं से अट गया। रंग-बिंरगी पोशाक में आए ग्रामीणों ने राजधानी की सूरत को ही बदल दी। पदयात्रियों के जुटने का सिलसिला से देर रात से ही शुरू हो गया। पदयात्रा की रवानगी तक तो चौड़ा रास्ता में जरा सी भी जगह नहीं बची। हजारों की संख्या में भक्तगण सुबह चौड़ा रास्ता पर ताडक़ेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां ढोक लगाई।  

पदयात्रियों ने चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर मंदिर में ढोक देने के बाद न्यू गेट तक कनक दंडवत प्रणाम किया। रंग-बिरंगे लहरिया साड़ी, कुर्ती-कांचली में आई महिलाओं ने सखियों संग नृत्य किया। विभिन्न क्षेत्रों की पदयात्रियों के साथ चल रहे कल्याण धणी के रथ और ध्वजवाहक आगे चल रहे थे। चौड़ा रास्ता में भगवान भोलेनाथ, गणेश, पार्वती के स्वरूप आकर्षण का केन्द्र रहे। पदयात्रियों ने इनके साथ फोटो खिंचवाई। कई पदयात्री नंगे पैर ही पदयात्रा पर निकले।

युवाओं दिखा उत्साह, बच्चे भी चले साथ: पदयात्रा में महिलाओं के बाद जेन जी  यानी युवा सर्वाधिक थे। वे समूह में साथ चल रहे थे। पीठ पर बैग लटकाए युवाओं के समूह जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं छोटे बच्चे भी माता-पिता के साथ चल रहे थे। कई औरते ज्यादा छोटे बच्चों को गोदी में लेकर चल रही थीं।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा

धूप-छांव का चला खेल: पदयात्रा के दौरान धूप-छांव का माहौल रहा। ज्यादातर समय छांव ही रही। लेकिन बीच-बीच में तीखी धूप ने पदयात्रियों को परेशान किया तो छाते और तोलिये से खुद का बचाया। पदयात्री एक बार में लंबा चलने के बजाय जहां भी छाया मिली वहां आराम फरमाते नजर आए।

Read More वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन

भंडारों पर रही पदयात्रियों की भीड़:

Read More पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक संवेदना व्यक्त की

चौड़ा रास्ता से सांगानेर तक सैंकड़ों स्थानों पर भंडारे लगाए गए थे। विभिन्न श्याम सेवी संस्थाओं, धार्मिंग संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और कर्मचारी संगठनों की ओर से लगाए भंडारे पर नाश्ते  से लेकर भोजन की निशुल्क व्यवस्था रही। म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था की ओर से मानसरोवर के पटेल मार्ग पर 26 वां भंडारा लगाया गया। का आयोजन किया गया। कैलाश अग्रवाल ने बताया कि भंडारा स्थल पर भगवान कल्याण जी महाराज की झांकी सजाई गई। बैंड वादन के साथ भगवान की आरती की गई। हजारों की संख्या में पदयात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। सभी भंडारों पर पदयात्रियों के अलावा स्थानीय लोग, राहगीर भी प्रसाद लेते नजर आए। कई भंडारों पर आइसक्रीम, ज्यूस, फल का विजरण भी किया गया। कई जगह लोगों ने गाडिय़ों से बिस्किट और अन्य सामान वितरित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर