जयपुर SMS अस्पताल हादसा : मदन राठौड़ ने जताया दु:ख, कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी

धिकारियों को सख्त निर्देश दिए

जयपुर SMS अस्पताल हादसा :  मदन राठौड़ ने जताया दु:ख, कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल में हुई अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना को दुखद बताया

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल में हुई अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना को दुखद बताया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता और गहनता से की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और संजीदगी के साथ खड़ी है। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं रात्रि 2 बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह सक्रिय और मानवीय दृष्टिकोण राज्य की जनता के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों और अस्पतालों में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कड़ाई से हो। राठौड़ ने कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार की संवेदनशील घटनाओं पर कांग्रेस राजनीति करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय सभी को एकजुट होकर समाधान और सुधार की दिशा में काम करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा हैं कि इस दुखद घटना को राजनीतिक लाभ-हानि के चश्मे से न देखा जाए, बल्कि मिलकर यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनें। राज्य सरकार हर पीड़ित तक राहत पहुँचाने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश