भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नई बसों की खरीद में तेजी

भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात

जेसीटीएसएल कर्मी अपनी मांगों को लेकर भीषण गर्मी में टोडी डिपो पर धरने पर बैठे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिसके कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

जयपुर। शहर की लो-फ्लोर बस सेवा से जुड़े जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) कर्मचारियों का आमरण अनशन और धरना शुक्रवार को 8वें दिन भी जारी रहा। संयोग से आज पूरे देश में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन जेसीटीएसएल कर्मी अपनी मांगों को लेकर भीषण गर्मी में टोडी डिपो पर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिसके कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

धरने के दौरान एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां पिछले तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा है। वर्तमान में नरेंद्र गोचर और बाबूलाल न्यांगली आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। कर्मचारी इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नई बसों की खरीद में तेजी, ग्रेच्युटी एक्ट लागू करना, बकाया भुगतान, लंबे समय से कार्यालय कार्य कर रहे कंडक्टरों को बस ड्यूटी पर लगाने और आदेशों की पालना नहीं करने वाले डिपो प्रबंधकों को हटाने सहित कुल 14 सूत्रीय मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर...
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका