राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा

जयपुर में नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू

राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
राजस्थान में निजी पेट्रोलियम कंपनी जियो-बीपी ने पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल ₹113.91 और डीजल ₹97.15 प्रति लीटर हो गया है। नायरा एनर्जी के बाद जियो-बीपी के इस कदम से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।

जयपुर। राजस्थान में निजी पेट्रोलियम कंपनी जियो-बीपी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य के करीब 200 पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जयपुर में जियो-बीपी के पंपों पर पेट्रोल 108.91 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 113.91 रुपये हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत 94.15 रुपये से बढ़कर 97.15 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। जयपुर में जियो-बीपी के करीब 20 पेट्रोल पंप हैं, जहां अब वाहन चालकों को ईंधन के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

नायरा भी बढ़ा चुकी है कीमतें

इससे पहले निजी पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने भी अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। नायरा ने भी पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब जियो-बीपी के दाम बढ़ाने से निजी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर ईंधन महंगा हो गया है। निजी कंपनियों के पंपों पर कीमतें बढ़ने से वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, इन दरों का असर संबंधित कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर ही लागू होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के नेता सोमवार को नई दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।...
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका
पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार
बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान, वन विभाग एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार निगरानी
800 रुपये की नौकरी से महानायक बनने तक का सफर, 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन