जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश

एफआईआर कानून के मुताबिक न होकर आमजन की भावनाओं से

जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश

कानून व्यवस्था के मामले में राजस्थान पुलिस के ट्वीट पर सियासत तेज। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि राजस्थान पुलिस का यह ट्वीट घोर आपत्तिजनक और भाजपा सरकार की मानसिकता दिखाने वाला है।

जयपुर। कानून व्यवस्था के मामले में राजस्थान पुलिस के ट्वीट पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि राजस्थान पुलिस का यह ट्वीट घोर आपत्तिजनक और भाजपा सरकार की मानसिकता दिखाने वाला है। 25 मार्च को हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पीड़िता ने 26 मार्च को थाने में दी परन्तु इतने स्पष्ट छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ट्वीट कर कह रही है कि 12 अप्रेल को आमजन की भावनाओं को देखते हुए एफआईआर की।

यदि यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में नहीं आता तो पुलिस हजारों मामलों की तरह इसे भी दबा देती। राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं बल्कि एफआईआर दर्ज न कर आकंड़े कम करने का रह गया है। सरकार एवं डीजीपी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण की नीति को क्यों बन्द कर दिया है एवं क्या राज्य में अब एफआईआर कानून के मुताबिक न होकर आमजन की भावनाओं से की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम रेखा गुप्ता का दावा : दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में ; घबराहट में न आएं दिल्लीवासी, सिलेंडर की समय पर करेंगे होम डिलीवरी सीएम रेखा गुप्ता का दावा : दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में ; घबराहट में न आएं दिल्लीवासी, सिलेंडर की समय पर करेंगे होम डिलीवरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति मांग से अधिक...
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें
नारी शक्ति वर्धन अधिनियम को लेकर बैठक, कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श
लाइनों और पंप हाउस के आवश्यक रखरखाव के लिए शटडाउन, जिले में जलापूर्ति रही बाधित ; लोग परेशान
लाल निशान में बंद हुआ बाज़ार: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 702 अंक की गिरावट के साथ 76,847 पर बंद
चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव
बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव